बकेवर। देवमई ब्लाक के मिराईं गांव के लोगों को सदस्य बनाकर एक व्यक्ति ने कंपनी बनाई और बैंक से 12 लाख रुपये कर्ज लेने की कोशिश की। शाखा प्रबंधक के ग्रामीणों से फोन पर वार्ता करने पर मामले की पोल खुली। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की है।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव का ही है। कब किसको सदस्य बनाया, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। गांव के 300 लोगों को तथा पड़ोसी गांव परशदेपुर के 200 लोगों सदस्य बनाकर कंपनी खोल ली। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की औंग शाखा से 12 लाख रुपये कर्ज के लिए आवेदन किया। जब बैंक मैनेजर ने सदस्यों से इस बाबत पूछताछ की तो मामले की जानकारी हुई। फर्जी सदस्य बने विनोद कुमार, देशराज ,रामपाल ,राम रतन, राज बहादुर आदि ने बैंक मैनेजर, उप कृषि निदेशक, जिला उद्योग केंद्र , मुख्य सचिव लखनऊ और डीएम से लिखित शिकायत की है।