फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फरहत अली सिद्दीकी ने घर-घर जाकर बांटे श्रीराम राज्याभिषेक के आमंत्रण पत्र

विज्ञापन
फोटो-16- एसडीएम को आमंत्रण पत्र प्रदान करते मंडल के पदाधिकारी।
विज्ञापन
फतेहपुर। श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव को लेकर मंडल अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने पदाधिकारियों के साथ घर-घर जाकर आमजन और संस्थानों को आमंत्रण पत्र वितरित किए। यह आयोजन 17 अक्तूबर को पीलू तले चौराहे पर आयोजित होगा। इसे अयोध्या नगरी की थीम पर सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष राजगद्दी महोत्सव को भव्य और नए अंदाज में मनाया जाएगा। महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने बताया कि आयोजन की तैयारी के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा। आमंत्रण वितरण में अरुण जायसवाल, मोहम्मद इस्लाम, गुड्डू राइन, आशीष अग्रहरि और मनोज सोनी शामिल रहे।

फोटो-16- एसडीएम को आमंत्रण पत्र प्रदान करते मंडल के पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें