फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिश्तेदारी में गया परिवार, चोरों ने घर से उड़ाया माल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थानाक्षेत्र के सिधांव गांव में चोरों ने शनिवार रात एक घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत बिजली उपकरण चुरा लिए। पीड़ित की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह परिवार समेत शादी में रिश्तेदार के घर गया था। पड़ोसियों ने रविवार सुबह घर का ताला टूटा होने की खबर दी। घर लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा था। अलमारी से 25 हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। इन्वर्टर, बैटरी भी चोर ले गए हैं। पीड़त के मुताबिक करीब दो लाख का माल चोरी हुआ है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें