फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता विवाहिता के न मिलने पर परिजन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाने के बनरसी गांव से तीन दिसंबर की रात से लापता राधिका के परिजनों ने ग्रामीणों संग मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम रविंद्र सिंह से मिलकर राधिका की खोज कराए जाने की मांग की है। डीएम ने परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी श्यामलाल और उनकी पत्नी शिवकली ने ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दंपती ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि बेटी राधिका का विवाह पांच जून 2025 को दीपू सिंह निवासी ग्राम बनरसी थाना ललौली के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराली दहेज की मांग को लेकर राधिका को प्रताड़ित करते थे।

राधिका ने बेटे सौरभ के मोबाइल पर तीन दिसंबर 2025 की रात तीन मैसेज भेजा था मुझको बचाओ ये लोग मुझे मार रहे हैं। इसके साथ ही एक चीख-पुकार, धमकी, गाली-गलौज की वाॅइस रिकाॅर्डिंग भेजी थी। वह लोग चार दिसंबर की सुबह राधिका की ससुराल पहुंचे। राधिका लापता थी और उसका मोबाइल भी बंद था। ससुराली कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन


प्रकरण में पुलिस ने पति दीपू सिंह, ससुर राजा सिंह, सास, जेठ मुकेश, जेठानी व जेठानी के भाइयों दिलवर सिंह और वीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस पर कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाकर एसपी से भी शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर परिजन ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया।

ग्रामीण बोले कि जब तक उनकी बेटी नहीं मिलती, वे डीएम कार्यालय से नहीं हटेंगे। इसके बाद डीएम परिजनों से मिले। उनका शिकायती पत्र लेकर एसपी से बातचीत की। डीएम रविंद्र सिंह ने परिवार को बताया कि राधिका की तलाश में टीम लगी है। जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें