फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निलंबन की बात झेल गया... बर्खास्तगी की धमकी के तनाव में की आत्महत्या

विज्ञापन
फोटो-14- सदर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या के मामले में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की अपील पर जिला इकाई ने सदर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि साथी सुधीर कुमार निलंबन की बात झेल गया था। उसे सदमा तब लगा जब उसे काम पूरा नहीं कराने पर सेवा बर्खास्तगी की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के दौरान शाम को एडीएम अविनाश त्रिपाठी लेखपालों से मिलने पहुंचे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों की वार्ता की। इसमें एडीएम ने शासन से निर्देश पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लेखपालों ने धरना समाप्त कर दिया।
बिंदकी कोतवाली खजुहा बागबादशाही मोहल्ला निवासी लेखपाल सुधीर ने शादी के एक दिन पहले 26 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। मामले में कानूनगो शिवराम और ईआरओ (एसडीएम) संजय कुमार सक्सेना पर एसआईआर काम को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। शव का अंतिम संस्कार रोकने पर पुलिस ने कानूनगो और एक उच्चाधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

इसके बाद से अफसरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर लेखपाल लामबंद हैं। लेखपालों ने प्रदेश संगठन की अपील पर शुक्रवार को भी प्रर्दशन किया। लेखपालों ने ईआरओ पर एफआईआर और निलंबन की मांग की। प्रदर्शन में बिंदकी और खागा से लेखपाल हिस्सा लेने पहुंचे।
लेखपालों ने छह सूत्री मांग का ज्ञापन डीएम रविंद्र सिंह को सौंपा है। इसमें एफआईआर में ईआरओ का नाम शामिल किया जाए। सुधीर की मां को 50 लाख मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों से बेहतर व्यवहार किया जाए। निर्वाचन कार्य ड्यूटी की प्रोत्साहन राशि दी जाए।
इस मौके पर जिला मंत्री रावेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार, उपमंत्री कमल सिंह, कोषाध्यक्ष अनामिका सिंह, ऑडिटर कल्पना देवी व बिंदकी, खागा कमेटी सदस्य और भारी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।



परिजन से मिला किसान मजदूर मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल
खजुहा कस्बे में लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या मामले में शुक्रवार दोपहर किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल परिजन से मिलने पहुंचे। अमर सिंह पटेल ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दबाव में आकर सुधीर ने खुदकुशी की है। यह बात परिवार से पता लगी है। सरकार पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी, मुआवजा और दोषी अफसरों पर कार्रवाई करे। न्याय नहीं मिलने पर किसान मजदूर मोर्चा आंदोलन करेगा। इस मौके पर मोर्चा के सदस्य नागेंद्र, अरविंद कुमार, प्रियंका पाल, राजू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो-14- सदर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद

फोटो-14- सदर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद

फोटो-14- सदर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें