फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर के पखरौली फीडर में धमाका, एक लाख की आबादी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। विद्युत उपकेंद्र बहुआ के पखरौली फीडर में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ। इससे कई स्थानों पर एचटी लाइन टूटकर गिर गई। तार टूटने से 33 हजार लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे 12 घंटे से करीब एक लाख रुपये की आबादी की आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात बजे बहुआ उपकेंद्र के पखरौली फीडर में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया, जिससे बहुआ उपकेंद्र और दतौली उपकेंद्र को मिलने वाली इनकमिंग 33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। जगह जगह तार टूटकर बिखर गए। बहुआ उपकेंद्र की मशीनों का रिले खराब हो गया। इससे करीब 12 घंटे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। विद्युत उपकेंद्र बहुआ के ललौली फीडर, शाह फीडर, पथरी फीडर, बहुआ फीडर, हरियापुर फीडर, मुत्तौर फीडर, पखरौली फीडर, थवाई फीडर, दतौली उपकेंद्र के जिवकरा फीडर, दतौली फीडर, भोदर फीडरों से जुड़े बहुआ कस्बा, मुत्तौर, ललौली, अजमतपुर, थवाई, कीर्तिखेड़ा, महाखेड़ा, तपनी, अकिलाबाद, सिधांव, मुत्तौर, दतौली, कोर्राकनक, करैहा सहित एक सैकड़ा गांवों बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न मिलने से बिजली उपकरण मोबाइल ,टीवी, सबमर्सिबल पंप का उपयोग नहीं कर सके। 12 घंटे बीतने के बावजूद अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। अवर अभियंता नीलेश मिश्रा का कहना है कि सुबह पखरौली फीडर में तेज धमाके के साथ ब्लास्टिंग हो जाने से जगह-जगह बिजली के तार टूट गए हैं। कर्मचारी तार जोड़ रहे हैं। मशीनें ठीक करने में मैकेनिक लगे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें