फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो रुपए का एक्सपायरी बिस्किट, खाना भी मिला आधा पेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज में जनगणना प्रशिक्षण अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। जहां भोजन, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने मलवां, खजुहा, देवमई और अमौली ब्लॉकों से पहुंचे शिक्षकों को परेशान कर दिया। शिक्षकों ने बताया कि आधे से अधिक अध्यापकों को भोजन नहीं मिल सका, जिससे उन्हें भूखे ही प्रशिक्षण लेना पड़ा। वहीं नाश्ते के नाम पर मात्र दो रुपए वाला बिस्किट दिया गया, जो एक्सपायरी डेट का था।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं रही। ऊपर से बिजली कटौती के दौरान जनरेटर की व्यवस्था न होने से हालात और खराब हो गए। गर्मी से बेहाल शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान असहज महसूस करते रहे। इन घटनाओं की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। एसडीएम प्रियंका अग्रवाल ने बताया नगर पालिका द्वाकी ओर से आयोजित प्रशिक्षण में एक्सपायरी बिस्किट की सूचना मिली थी। जिस पर दुकानदार का जुर्माना किया गया है। वहीं, महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में पर्याप्त भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें