फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव सेवा का और हो विस्तार- डीएम

Wed, 04 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व जिला उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त निशुल्क नेत्र शिविर में मानव सेवा को और वृहद आकार देने की अपील की गई। जिले के हाकिम राकेश कुमार ने ऐसे आयोजनों की दरकार बताते हुए समाज को बढ़ चढ़ कर आगे आने का आह्वान किया। जोर दिया कि दूसरों के काम आना ही जीवन का असल लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन


एक फरवरी से तीन फरवरी तक चले नेत्र परीक्षण के आखिरी दिन नेत्र आपरेशन शिविर का शुभारंभ करने डीएम राकेश कुमार पहुंचे। उन्होंने मानवहित में सेवा विस्तार की बात कही। पुलिस कप्तान सालिगराम वर्मा ने जनहित सेवा को मानव समर्पण नाम दिया।

कार्यक्रम में आए स्वामी विज्ञानानंद जी ने इस नेक काम के लिए आयोजक मंडल की प्रशंसा करते हुए नेत्र रोगियों के जीवन में रोशनी की उमंग भरने की कामना की।

तीन दिन के नेत्र परीक्षण में 800 लोगों की जांच हुईं। इनमें से 142 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। इन सभी का बुधवार से शुक्रवार के बीच मदन मोहन मालवीय नेत्र अस्पताल व सदर अस्पताल में आपरेशन होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. तेजमान सिंह, भारत विकास परिषद अध्यक्ष महेश कांत त्रिपाठी, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, भूतपूर्व सैनिक उत्थान समिति अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी, कुसमा हास्पिटल के संचालक डॉ. सुशील त्रिपाठी, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजीव रतन शर्मा, डॉ. आरबी सिंह, हरिओम रस्तोगी, सतीश द्विवेदी, जागृति तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें