फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम मात्र की परीक्षा ड्यूटी, शिक्षक कर रहे मौज

Tue, 01 Mar 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम और डीआईओएस की नकल रोकने की कवायद पर उनके ही लोग बट्टा लगा रहे हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर नकल रुक पाएगी, यह संभव नहीं लग रहा। लेखपाल और सुरक्षा में लगे होमगार्ड, पुलिसकर्मियों के केंद्र पर पहुंचने का कोई समय नहीं है।
विज्ञापन


जब मन आया आए और जब मन आया टहलते-घूमते चले गए। अमर उजाला टीम ने शहर में बने कुछ परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया तो यही तस्वीर उभरकर सामने आई। यह शहरी क्षेत्र की बात है, कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा कैसे हो रही होगी, इसका अनुमान सहज लगाया जा सकता है।


सीन-1- दिन-सोमवार। समय दोपहर के 1.45 बजे। स्थान राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर परीक्षा केंद्र। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा शुरू होने में 15 मिनट का समय बचा है। गेट पर एक होमगार्ड है। गेट के सामने जीटी रोड पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन



यदाकदा बच्चे साइकिल और बाइकों से गेट में प्रवेश कर रहे हैं। बिना किसी रोकटोक के टीम भी अंदर प्रवेश कर गई। केंद्र व्यवस्थापक रामेंद्र सिंह के कक्ष के सामने लगा घंटा महिला कर्मचारी पीट रही है। परीक्षा कक्षों की तरफ कक्ष निरीक्षक उत्तर पुस्तिकाएं लेकर तेजी के साथ जा रहे हैं। कक्ष संख्या एक में दो कक्ष निरीक्षक तैनात हैं।


इस केंद्र में 116 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 17 गैरहाजिर हैं। गैरहाजिर परीक्षार्थियों की टेबिल पर उत्तर पुस्तिकाएं हैं। दो बजे में पांच मिनट शेष बचने पर फिर घंटा बजा।


कक्ष निरीक्षकों ने प्रश्नपत्र बांटना शुरू किया। केंद्र में ड्यूटी में लगे दो लेखपाल सवा दो बजे तक नहीं पहुंचे। निकलते समय लेखपाल दिनेशचंद्र मिश्रा दाखिल होते दिखे। अभी तक कोई भी पुलिस कर्मी केंद्र नहीं पहुंचा, जबकि परीक्षा शुरू हो चुकी है।


सीन-2- समय 2.21 बजे। स्थान- मुस्लिम इंटर कालेज फतेहपुर। गेट पर एक होमगार्ड के साथ कालेज का एक कर्मचारी मुस्तैद।


टीम जब अंदर प्रवेश कर गई तो उन्हें शायद याद आया कि कोई अंदर घुस गया। पीछे से तेज आवाज गूंजी रुकिए कहां जा रहे हैं? तब तक अंदर के दूसरे गेट पर टीम पहुंच चुकी थी, यहां पर कुर्सी पर बैठे कालेज के चौकीदार ने अंदर जाने से मना कर दिया।


केंद्र व्यवस्थापक डा. मोहम्मद हसीब खां से अनुमति के लिए कहा तो मुश्किल में वह अंदर भेजने को राजी हुआ। केंद्र व्यवस्थापक की अनुमति मिलते ही केंद्र में प्रवेश मिला। परीक्षा प्रभारी और कुछ शिक्षक स्टाफ के साथ लेखपाल कृष्ण कुमार बैठे मिले। कुछ मिनट में केंद्र व्यवस्थापक कक्ष में दाखिल हुए।


दूसरा लेखपाल नरेंद्र सिंह 2.35 बजे तक केंद्र पर मौजूद नहीं है। केंद्र में 45 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें पांच अनुपस्थित हैं। एक हाल में परीक्षा चल रही है, जिसमें तीन कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर लगे हैं। दोनों परीक्षा केंद्र ऊंची बाउंड्री से घिरे हैं। ऐसी हालत में परीक्षा कक्षों के बाहर पूरी तरह से सन्नाटा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें