फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सर्राफ से लूट का 10 दिन बाद भी नहीं खुलासा, व्यापारियों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। दिनदहाड़े सराफा कारोबारी से हुई लूट की घटना का 10 दिन बाद भी खुलासा न होने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई है। व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चार अप्रैल को अंजना कबीर गांव के पूरब हाजीजी के नलकूप के पास बाइक सवार बदमाशों ने केवटमई निवासी सराफा कारोबारी शिवकुमार मौर्य से करीब डेढ़ किलो चांदी और 30 से 40 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे और एसओजी समेत पांच टीमें गठित कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस का कहना है कि कौशाम्बी, प्रयागराज, बांदा और प्रतापगढ़ समेत कई जनपदों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। घटना के बाद से पीड़ित व्यापारी ने दुकान बंद कर रखी है। इससे बाजार में दहशत है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही लूट की घटनाओं से कारोबार प्रभावित हो रहा है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। खुलासे में देरी पर उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने कहा कि टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें