फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तोड़ा गया पीडब्ल्यूडी की जमीन का अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे के भीतर मार्ग के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। लोक निर्माण विभाग और राजस्व टीम की मौजूदगी में दुकान और घर जेसीबी से ध्वस्त कराए गए। इस दौरान 100 से अधिक घरों और दुकानों का अतिक्रमण तोड़ा गया।
विज्ञापन

बकेवर से लेकर बिंदकी कस्बे के खजुहा चौराहे तक 16 किलोमीटर लंबे मार्ग का 25 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण प्रस्तावित है। मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य मुगल रोड में कटरा मोहल्ले तक पूरा हो चुका है, लेकिन कस्बे के भीतर मार्ग के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण के कारण चौड़ीकरण आठ महीने से रुका हुआ है।
गुरुवार को लावलश्कर का साथ पीडब्ल्यूडी की टीम अतिक्रमण अभियान चलाने पहुंची। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा। बांई पट्टी में खजुआ चौराहे से लेकर कटरा मोहल्ले तक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण अभियान चला।
विज्ञापन

इस दौरान मार्ग किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर चिह्नित पक्के अतिक्रमण को जेसीबी से गिरा दिया गया। घरों, दुकानों के चबूतरे, शटर और गेट ध्वस्त कर दिए गए। कई स्थानों में अधिकारियों और कब्जेदारों के बीच कहासुनी भी हुई। अतिक्रमण अभियान की ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग भी की गई। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एई संतोष कन्नौजिया, शैलेंद्र सक्सेना, नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, एसआई यशकरण सिंह, ईओ नगर पालिका चंद्र कृष्ण पांडे, मनोज शुक्ला, रविंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें