फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मरम्मत के नाम पर हो रही घंटों कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहरवासियों के लिए बिजली कटौती नासूर बनती जा रही है। आए दिन विभाग मरम्मत के नाम पर बिजली की घंटों कटौती कर रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार से पटेल नगर फीडर में केबल बदली जा रही, जो गुरुवार को भी जारी रहा। दो दिनों से सुबह 10 बजे आपूर्ति बाधित होने के बाद शाम छह बजे बहाल हो रही है। इस कारण यहां की करीब 450 की आबादी को आठ से अधिक घंटों तक कटौती का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा हरिहरगंज उपकेंद्र पर 33 केवीए में काम होने के कारण गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे कटौती हुई। इससे 20 हजार की आबादी को पांच से अधिक घंटों तक उमसभरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में विभाग के लोगों को मरम्मत की याद आई है। पहले गर्मी में मरम्मत का हवाला देकर कटौती कर रहे थे। अब बारिश में भी यही काम शुरू कर दिया। जबकि बारिश होने पर काम भी बंद कर दिया जाता है, लेकिन कटौती जारी रहती है। सुबह से कटौती के कारण दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक्सईएन राजमंगल सिंह ने बताया कि दिसंबर तक कार्यदायी संस्था को काम समाप्त कर देना है। इसलिए जल्दबाजी हो रही है। शुक्रवार से मौसम खुलने के बाद ही शटडाउन दिया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन


सदर एसडीओ और जेई का तबादला
सदर एसडीओ एमएम सिद्दकी व आबूनगर जेई पंकज प्रकाश का तबादला हो गया है। अभिनय श्रीवास्तव को सदर एसडीओ व मलवां से सुंदर सिंह यादव को आबूनगर के जेई के पद पर तबादला किया गया है। वहीं सदर एसडीओ एमएम सिद्दकी को कुंडा व आबूनगर जेई पंकज प्रकाश को मलवां भेजा गया है। यह जानकारी एक्सईएन राजमंगल सिंह ने दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें