फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने पर जोर, लगाए पौधे

Mon, 06 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आंम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक मदन गोपाल वर्मा ने कहा कि वन विभाग के पौधरोपण में सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है तभी पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। सीडीओ रामाश्रय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन का अस्तित्व संभव है। इस मौके पर सीएमओ विनय कुमार पांडेय, जिलापूर्ति अधिकारी ओमप्रकाश, जिला सूचना अधिकारी वीरेंद्र पांडेय, प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, संतोष द्विवेदी, वन क्षेत्राधिकारी एसके श्रीवास्तव, शिवमंगल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



इधर, पीएसी कमांडेंट रतनकांत पांडेय की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसमें युवा विकास समिति ने पीएसी मैदान में फलदार, छायादार पौधे लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र, संजय दत्त द्विवेदी, शिवम दीक्षित, अमित सिंह, मनोज सिंह, उदय गगन मौजूद रहे। पुलिस लाइन में सीओ थरियांव मदन सिंह और जाफरगंज सीओ पुर्णेंदु सिंह ने पुलिस कर्मियों को वृक्ष बचाने की शपथ दिलाई। उधर, जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र की अध्यक्षता में बांदा सागर रोड (तपस्वी नगर) में पर्यावरण दिवस मनाया।


इस मौके पर शिवकुमार पांडेय, स्वरूपराज सिंह जूली, अरुण तिवारी, राजन तिवारी मौजूद रहे। खंभापुर के श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर के प्रबंधक सीताराम यादव की अध्यक्षता में पर्यावरण गोष्ठी हुई। मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम ने राधा रमण बद्रीप्रसाद इंटर कालेज में जिलाध्यक्ष श्रीराम अगिभनहोत्री ने पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया। इसमें अनीत कुमार अग्रहरि, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, धर्मराज सिंह, शिवकुमार, धीरेंद्र, रमेश मौजूद रहे। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की पर्यावरण गोष्ठी आयोजित हुई।
विज्ञापन



इसमें पौधरोपण करने के साथ हवन यज्ञ कराने पर भी बल दिया गया। सिविल लाइंस में पर्यावरण सचेतक समिति ने पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर शिवसागर साहू, शिवशरण सिंह चौहान, मधुसूदन दीक्षित, नवीन शुक्ला, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रामअवतार गुप्ता, केपी सिंह मौजूद रहे। ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन ने पीलूतले चौराहे पर पर्यावरण दिवस मनाया। इसमें जल, पोखर, नदी और वृक्षों को संरक्षित रखने के लिए संकल्प दिलाया। इस मौक पर विनोद कुमार गुप्ता, राधेश्याम हयारण, धर्मेंद्र साहू, अनिल अग्रवाल, अमित गुप्त, वेद प्रकाश गुप्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें