खागा। मॉडल बार एसोसिएशन तहसील खागा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि इल्डर कमेटी के अध्यक्ष की सहमति पर एसोसिएशन में मतदाता बनने की अंतिम तारीख 16 जून निर्धारित की गई। बताया कि वर्ष 2022-23 का चुनावी कार्यक्रम तय हो चुका है।
इसमें 14 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 15 जून को मतदाता सूची में आपत्ति ली जाएगी। 17 जून को आपत्तियों का निस्तारण होगा।
20 जून को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 21 जून को मतदाता सूची मुख्य चुनाव अधिकारी को दी जाएगी। 22 व 23 को नामांकन होंगे। 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 जून को नामांकित प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी। 28 जून को नामांकन पत्रों में आपत्तियां ली जाएंगी।
29 जून को नामांकन पत्रों में आपत्तियों का निस्तारण होगा। 30 जून को वैध प्रत्याशिता सूची का प्रकाश होगा। 1 जुलाई को नामंकन पत्रों की वापसी का दिन होगा।
2 जून को अन्तिम वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 19 जुलाई को मतदान और 20 को मतगणना की जाएगी। संवाद