फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की कटौती ने लोगों का छीना सुख चैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। विद्युत उपकेंद्र बहुआ व दतौली उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था धड़ाम है। इससे दोनों कस्बे के सैकड़ों गांव रात के अंधेरे में डूबे रहे। सुबह भी लोगों को पेयजल की दिक्कत हुई। यहां बिजली की समस्या दो दिनों से है। आरोप है कि 33 हजार लाइन में फाल्ट के नाम पर खूब बिजली कटौती की जा रही है। बाकी कसर आंधी ने पूरी कर दी।
विज्ञापन

दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से 33 हजार वोल्ट बिजली का वितरण बहुआ व दतौली बिजली उपकेंद्र के लिए होता है। दरवेशाबाद से ही दोनों उपकेंद्रों को बिजली की सप्लाई मिलती है। पर, आए दिन फाल्ट का बहाना बनाकर अघोषित कटौती की जा रही है। मंगलवार रात आंधी आने के बाद बिजली ठप हो गई। ललौली क्षेत्र के कई गांवों को मंगलवार सुबह बिजली नहीं मिल सकी है।
बहुआ उपकेंद्र के बहुआ फीडर, ललौली फीडर, शाह फीडर, हरियापुर फीडर, थवई फीडर, दतौली प्रथम फीडर, पखरौली फीडर से जुड़े गांव अंधेरे में हैं। यही हाल दतौली बिजली उपकेंद्र के गांवों का रहा। उपकेंद्र से जुकरा फीडर, भोदर फीडर, दतौली साउंड फीडर की बिजली आपूर्ति ठप है। उपकेंद्र बहुआ के जेई पीयूष कुमार सोनकर ने बताया कि बहुआ व दतौली पावर हाउस के लिए दरवेशाबाद से एक ही 33 हजार की लाइन आई है। फाल्ट आने पर बहुआ कस्बे से 35 किमी पैदल रात में खेंतो से होकर जाना पड़ता है। बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें