फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वन विभाग की अनुमति बिना नीम के आठ पेड़ काटे

विज्ञापन
फोटो-34-जहांगीर नगर गहुरे के पास कटे पड़े नीम के पेड़। संवाद
विज्ञापन
खखरेरू। ग्रामीण से पेड़ खरीदने के बाद वन विभाग की अनुमति लिए बिना सोमवार सुबह लकड़ी माफिया ने नीम के आठ पेड़ कटवा डाले। वन विभाग के अधिकारी पहुंचे तो ठेकेदार और मजदूर भाग गए।
विज्ञापन


मामला जहांगीर नगर गहुरे गांव का है। यहां ठेकेदार रियाज अहमद ने ग्रामीण अनवर उल हक से नीम के आठ पेड़ खरीदे थे। सोमवार सुबह उसने मजदूरों से कटान शुरू कराया। वन दरोगा अनूप शुक्ला, सिपाही राजीव पहुंचे, लेकिन सभी लोग भाग निकले। वन विभाग की टीम ने कटे पेड़ों की लकड़ी कब्जे में ले ली है।

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की लापरवाही और छूट की लकड़ी के नाम पर अक्सर अवैध कटान किया जाता है। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। ठेकेदार और पेड़ बेचने वाले ग्रामीण के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-34-जहांगीर नगर गहुरे के पास कटे पड़े नीम के पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें