फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा के शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अनामिका शुक्ला के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के जरिए शिक्षक की नौकरी पाने का खुलासा होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 10 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन शुरू कर दिया है। सत्यापन के दूसरे दिन हथगाम, तेलियानी, भिटौरा के 42 शिक्षकों के शैक्षिक और आवास से संबंधित अभिलेखों का आनलाइन सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

जिले के अमौली, खजुहा, देवमई को छोडकर शेष 10 ब्लाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। सभी में 14 कर्मचारियों का स्टाफ है। कस्तूरबा में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के बाद राज्य परियोजना के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक और कर्मचारियों के अभिलेखों का सत्यापन शुरू किया है। अभी तक जिले में सभी के अभिलेख सही पाए गए हैं।
ब विजयीपुर में छायाप्रति पर नौकरी पाने का हो चुका प्रयास
फतेहपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विजयीपुर में 2017 में शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर एक महिला ने नौकरी हासिल करने की कोशिश की थी। सफेद पोशों के दबाव पर नियुक्तिपत्र न मिलने पर फिर वह वापस नहीं आई। विजयीपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फरुर्खाबाद निवासी अमिता कटियार नामक महिला ने शिक्षक पद पर आवेदन किया था। उसका चयन भी हो गया था, लेकिन बस से अभिलेख भरा बैग चोरी होने के बहाना बताकर मूल अभिलेख दिखाने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद कुछ नेताओं ने दबाव डाला था, लेकिन तत्कालीन बीएसए ने बिना मूल अभिलेख देखे बिना नियुक्तिपत्र देने से मना कर दिया था। इसके बाद वह महिला अभ्यर्थी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें