फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दशक से बंद हैं विज्ञान वर्ग की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज सहिली माध्यमिक शिक्षा विभाग की मनमानी का शिकार बन गया है। कला और विज्ञान वर्ग की मान्यता के बावजूद एक दशक से भी अधिक समय से इस शिक्षण संस्थान में छात्राओं को विज्ञान विषय की सुविधा नहीं मिल रही है। यहां की छात्राओं को निजी माध्यमिक स्कूलों में महंगी शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहपुर, सहिली, मलवां, हुसैनगंज, बिंदकी को मिलाकर पांच राजकीय बालिका इंटर कालेज संचालित हो रहे हैं। इनमें राजकीय बालिका इंटर कालेज सहिली को कला और विज्ञान दोनों वर्ग की मान्यता मिली हुई है, लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि इस कालेज में एक दशक पहले से विज्ञान वर्ग की कक्षाएं बंद हैं। ऐसे में यहां पर विज्ञान की पढाई करने वाली छात्राओं का दाखिला ही नहीं लिया जाता है। कालेज प्रधानाचार्य पद्मा वर्मा का कहना है कि कालेज में विज्ञान वर्ग का लंबे समय से एक भी शिक्षक नहीं है। ऐसे में छात्राओं को भविष्य खराब करने से अच्छा है कि उनका इस वर्ग में दाखिला ही न लिया जाए।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कालेज सहिली में विज्ञान वर्ग की कक्षाएं चलाने के लिए उनके स्तर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। कालेज में विज्ञान वर्ग कक्षाएं संचालित करने के लिए प्रवक्ता नियुक्त करने के लिए शासन को लिखा गया है। उम्मीद है नए सत्र से राजकीय बालिका इंटर कालेज सहिली में छात्राओं को विज्ञान वर्ग की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें