फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक का हैंडिल टकराने से खंती में पलटा ई-रिक्शा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर शाह बाईपास के पास रविवार सुबह बाइक का हैंडिल ई-रिक्शा से टकरा गया। इससे अनियंत्रित ई-रिक्शा पेड़ से टकराने के बाद खंती में पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन पीईटी अभ्यर्थियों और बाइक सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मदरियापुर गांव निवासी सोनू प्रताप पत्नी शिवानी को बाइक से लेकर शहर जा रहे थे। तभी प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया निवासी दिवाकर की पत्नी खुशबू गौतम, भदोही जनपद के थुरियावा थाना क्षेत्र के पकरी निवासी रोहित कुमार और प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के निठवा जमेठी निवासी राधेकृष्ण ई-रिक्शे से बहुआ इंटर कॉलेज में पीईटी की परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे में घायल चारों लोगों को समाजसेवी अशोक तपस्वी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें