फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-17-देवा। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बिंदकी। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर निवासी देवा उर्फ दीपक कुशवाहा (25) पुत्र बबली कुशवाहा शनिवार रात बाइक से खजुहा से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

वीरपुर और मुरकुटा गांव के बीच तेज रफ्तार लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें