फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से मजाक पर मरीज की जान से खिलवाड़

Sat, 04 Jul 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की मनमानी से मरीज हलाकान हो रहे हैं। ड्यूटी से ज्यादातर गायब रहने की आदत से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी नजर आ रही है। खाली चैंबर देख करके मरीज मायूस हो रहे हैं। तमाम डॉक्टर ऐसे हैं जिन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का भय नहीं है। जिससे इनकी तैनाती का कोई मतलब नहीं रहा है।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े अस्पताल से लेकर छोटे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के बीच तैनात डॉक्टरों की मनमानी मरीजों पर भारी पड़ रही है। सदर अस्पताल में नियुक्त रेडियोलाजिस्ट डॉ. मनु गोपाल हफ्ता भर से ज्यादा समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इनके विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक ने तल्ख रुख अपनाया, लेकिन रेडियोलाजिस्ट का ढर्रा नहीं बदल सका है। जिसके चलते शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराने आए दर्जन भर लोग बैरंग लौट गए।
जहानाबाद सीएचसी की बात करें तो यहां पर आधा दर्जन डॉक्टरों की तैनाती है। इनमें से हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन व बेहोशी के डॉक्टर ड्यूटी से पूरी तरह मजाक कर रहे हैं। लिहाजा इन रोगों से ग्रसित मरीजों सीएचसी में इलाज नहीं हो रहा है। शुक्रवार को इस अस्पताल में एमओआईसी डॉ. एसपी जौहरी के अलावा डॉ. रोहित व पियूष भी मौजूद मिले। बहुआ पीएचसी में एमओआईसी समेत एक अन्य डॉक्टर की तैनाती है। अमर उजाला की पड़ताल में केवल एमओआईसी अपनी सीट पर मिले जबकि सहयोगी डॉक्टर का चैंबर खाली मिला।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने ड्यूटी से खिलवाड़ करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ अभियान छेड़ने की बात कही है। बताया कि क्षेत्र के संबंधित एसीएमओ निरीक्षण करेंगे। बिना अवकाश लिए अस्पताल से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें