सिधांव गांव के पास बांदा टाडा हाइवे में जलता डम्फर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थाने के सिधांव के पास मौरंग लदे डंपर में सोमवार की दोपहर आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। सबमर्सिबल पंप चलाकर किसी तरह आग बुझाई गई।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी डंपर चालक दिलीप कुमार ने बताया कि कोर्राकनक खंड कंपोजिट खदान से मौरंग लादकर जा रहा था। सिधांव गांव के पास डंपर के तारों में शार्ट सर्किट हुई। धुआं निकलने पर वह डंपर से कूद गया। थोड़ी देर में ही आग विकराल हो गई।
आग लगी देेखकर दोनों तरफ हाईवे पर वाहन रुक गए। करीब एक घंटे तक हाईवे बाधित रहा। दोनों तरफ करीब पांच किमी जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया। दतौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया।