जाफरगंज। पुत्र न होने पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी रियाउजद्दीन की पुत्री जुलेखा ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह गांव के अब्दुल रउफ के पुत्र तौकीर के साथ 14 दिसंबर 2020 को हुआ था। इसके बाद महिला को दो पुत्रियों को जन्म दिया। पुत्री होने पर ससुरालियों ने ताने दिए और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 26 दिसंबर को तौकीर ने डाक से तीन तलाक भेजकर महिला को घर भेज दिया।
विरोध करने पर पति, सास सहरून निशा, जेठ जावेद, जेठानी मोमना, ससुर अब्दुल रउफ और चचेरे ससुर फारुक ने महिला और उसके परिवार को गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से पीटने तथा जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।