फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशे में पत्नी समेत चार पड़ोसियों पर चढ़ाया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के होलापुर गांव में नशेबाज चालक ने शनिवार रात तेज रफ्तार में आबादी के बीच ट्रैक्टर दौड़ाया। समझाने पहुंची पत्नी समेत चार लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे सभी घायल हो गए। हादसे से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

गांव निवासी महेश नशे का लती है। ग्रामीणों ने बताया कि महेश अक्सर नशे में रात को ट्रैक्टर तेज रफ्तार में दौड़ाता है। शनिवार रात भी ट्रैक्टर लेकर दौड़ाने जा रहा था। नशे में धुत पति को पत्नी आशा देवी (45) रोकने पहुंचीं। तभी आशा देवी पर महेश ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
दरवाजे पर सो रहे भगवानदास (62) पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। सड़क पर आई संतोष कुमार की पुत्री अंशिका देवी (14) के हाथ और पैर पर ट्रैक्टर का अगला टायर चढ़ गया। ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश में कल्लू (22) पिछले टायर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। घायलों को गोपालगंज पीएचसी में पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया। आशा की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
घायल भगवानदास के पुत्र नीरज ने बताया महेश अक्सर नशे में पहले भी ऐसी ही घटना कर चुका है। ऐसे में ट्रैक्टर सीज किया जाए। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें