फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर पलटने में चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। थानाक्षेत्र के मनावां गांव के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की दबकर मौत हो गई। वहीं साथी मजदूर हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के इस्कुरी टेकारी निवासी मोहन सिंह (30) ट्रैक्टर चालक था। वह ईंट उतारकर दो मजदूरों के साथ लौट रहा था। सरकंडी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर भट्ठे के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक दबकर घायल हो गया। मोहन को एंबुलेंस से असोथर पीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें