फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नाली चोक, सड़क में भर रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहपुर। पीएसी रोड की नाली चोक होने से सीसी रोड में जलभराव हो रहा है। नालियों की सिल्ट सफाई न होने से नालियां सिल्ट से पटी हैं और गंदा पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। सड़क के दूसरी पटरी का नाला गंदगी से बजबजा रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
परशुराम चौक से सभासद दिनेश तिवारी खलीफा के आवास तक एक तरफ की नाली चोक है, जिससे गंदा पानी सड़क के ऊपर भर रहा है। यह स्थिति करीब सौ मीटर सड़क तक है। इसके दूसरी पटरी का नाला भी गंदगी से बजबजा रहा है। इसकी वजह नाले के पानी का निकास बंद होना है। बहाव न होने के कारण सड़ांध पैदा हो गई है। इसके बावजूद नगर पालिका को यह समस्या दिखाई नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन


फोटो-24-अशोकनगर निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि पीएसी रोड की नाली चोक होने से गंदा पानी भर रहा है। दुर्गंध के कारण लोगों को आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि एक मीटर सड़क पर पानी चढ़ गया है।
विज्ञापन

फोटो-25-देवीगंज निवासी अभिषेक कुमार का कहना है कि नाली की सिल्ट सफाई न होने से पीएसी रोड में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। जलभराव के कारण दिन मेें आने जानों वालों पर मच्छर हमला कर रहे हैं।
बयान:-
नाली चोक होने से सड़क में पानी भरने की जानकारी नहीं है। रविवार को टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
समीर कुमार कश्यप, ईओ नगर पालिका



.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें