फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: देवमई में आईटीआई बनकर तैयार, बढ़ेंगी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले में राजकीय आईटीआई की इस बार 372 सीटें बढ़ेंगी। देवमई ब्लाक के खदरा गांव में आईटीआई भवन बनकर तैयार हो चुका है, जबकि शहर के सिविल लाइन की आईटीआई का भवन निर्माणाधीन है।
सिविल लाइन आईटीआई का विस्तार पूर्ण होने पर अगले सत्र में भी सीटें बढ़ने की उम्मीद है। देवमई ब्लाक के खदरा गांव में आईटीआई भवन बनकर तैयार है।
10 ट्रेड वाली इस आईटीआई में जहानाबाद आईटीआई के समान ट्रेडों की पढाई होगी। इसमें इलेक्ट्रीशियन, डीएमएम, आरएसी, आईटी, कोपा, कंज्यूमर इलेक्ट्रीशियन, ड्रेस मेकिंग, फैसन टेक्नोलाजी, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर जनरल, कास्मेटोलाजी ट्रेडों में प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

फोटो-14-सिविल लाइन आईटीआई। संवाद
चर्म विद्यालय के नाम से संचालित इस आईटीआई में अभी तक सिर्फ ट्रैक्टर मैकेनिक, स्वीइंग टेक्नोलॉजी दो ट्रेड संचालित रहे हैं, लेकिन शासन ने इसका विस्तार किया है। बनकर तैयार होने के बाद इसमें 18 ट्रेड संचालित होंगे। हालांकि इसके बनकर तैयार होने में समय लगेगा, क्योंकि इसका निर्माण सिर्फ 60 प्रतिशत ही पूर्ण हो पाया है।
विज्ञापन

बयान:-
देवमई ब्लाक खदरा गांव में आईटीआई बनकर तैयार हो चुकी है। इसमें हस्तांतरित होने की प्रक्रिया चल रही है। इस सत्र में खदरा आईटीआई में प्रवेश लिए जाएंगे। सिविल लाइन आईटीआई का विस्तार पूरा होने में अभी समय लगेगा।- शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें