फतेहपुर। खखरेरू में शादी की तैयारी के बीच पड़ोसियों ने दहेज का सामान तोड़कर घर में पथराव कर दिया।
पीड़ित मसरूर अहमद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घर में शादी है। दहेज का सामान पड़ोसी के दरवाजे के सामने रख दिया था। इस पर वह सामान हटाने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित पिकअप बुलाकर सामान हटाने की तैयारी कर रहा था। तभी पड़ोसी ने डंडा मारकर पिकअप के सामने का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद दहेज का सामान भी तोड़ दिया।
पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनके घर पहुंचे और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।