फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग, महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को ससुराल से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशुनपुर कस्बा निवासी सोनम देवी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि दो वर्ष पहले कस्बे के ही रावेंद्र ने प्रेम संबंधों का झांसा देकर उसे घर से ले जाकर मंदिर में विवाह किया था। कुछ समय बाद पति रावेंद्र, ससुर दिनेश और सास इति देवी मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाने लगी।
सोनम का आरोप है कि प्रेम विवाह से मायके वाले भी नाराज थे। इसका फायदा उठाकर ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करता रहा। कुछ दिन पहले पति उसे मायके छोड़कर गुजरात चला गया और वहां पहुंचने के बाद अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पति रावेंद्र, ससुर दिनेश और सास इति देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें