फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर सगे भाइयों पर हमला

Mon, 26 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वर्चस्व को लेकर कुछ लोगों ने रविवार को सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया। हमले में एक युवक की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


शहर के तुराबअली का पुरवा निवासी मो. रफीक के बेटे वसीम (18) और इरफान (16) रविवार को जीटी रोड किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में सईद अख्तर उर्फ  जीमिया के बेटे अफाक और फैजान ने साथियों संग रास्ते पर रोक लिया। दोनों भाइयों की जमकर पिटाई की। पत्थर उठाकर इरफान के सिर पर प्रहार किया। इससे इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। वसीम ने बताया कि आरोपी लाइसेंसी बंदूक और राइफल भी लिए थे। आरोपी तीन दिन पहले मोहल्ले आए थे। यहां असलहा प्रदर्शन कर लोगों को डरा धमका रहे थे।

विरोध किया था, तभी धमकी देकर चले गए थे। उसी खुन्नस में आरोपियों ने हमला किया है। घायल इरफान को डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया है। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि रास्ते में रोक कर हमलावरों ने मारपीट की है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें