फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला विंग और ओपीडी में कुत्ते घूमते मिले, एडी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
फ़ोटो-40-खागा सीएचसी का निरीक्षण करते अपर स्वास्थ्य निदेशक। संवाद
विज्ञापन
खागा। अपर स्वास्थ्य निदेशक (एडी) डाॅ. राजेश कुमार और मंडल प्रबंधक हर्षित सक्सेना ने सोमवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। महिला विंग और ओपीडी में कुत्ते घूमते मिलने पर एडी ने नाराजगी जताई। दवा भंडार में एक्सपायरी दवाओं की सूची व्यवस्थित न मिलने, रखरखाव और साफ-सफाई में खामियां मिलने पर संबंधित कर्मचारी को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रयागराज से आई टीम ने सबसे पहले अधीक्षक कक्ष में नियमित और संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इसके बाद बीपीएम, एआरओ और एचईओ से महिला विंग में होने वाले प्रसव, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता की जानकारी ली।
टीम ने दवा भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। यहां एक्सपायरी दवाओं की सूची व्यवस्थित नहीं मिली। दवाओं के रखरखाव और गंदगी पर एडी ने चीफ फार्मासिस्ट जेपी सिंह को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद इमरजेंसी, जनरल भर्ती वार्ड, ओपीडी समेत अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। महिला विंग के गेट के पास मेडिकल वेस्ट जलाए जाने पर भी टीम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

महिला विंग में करीब एक घंटे तक विभागीय दस्तावेजों की जांच की गई। सीएमओ की कार्रवाई के बाद सीएचसी में तैनात संविदा एचएमआईएस ऑपरेटर को हटाए जाने से डाटा फीडिंग में आ रही दिक्कत की जानकारी भी एडी को दी गई।
इस संबंध में उन्होंने सीएमओ डाॅ. यूबी सिंह से वार्ता की। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅ. राजेश कुमार, बीसीपीएम सुधीर शर्मा, चीफ फार्मासिस्ट जेपी सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें