पीएचसी मुत्तौर में प्रदर्शन करते युवा विकास समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
युवा विकास समिति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुत्तौर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। बुधवार को समिति की मुत्तौर में हुई बैठक में अस्पताल को लेकर पांच बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बाद में पीएचसी में प्रदर्शन कर जांच कराने की मांग की गई।
बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा के बावजूद डाक्टर की नियुक्ति न होना क्षेत्र का दुर्भाग्य है। डाक्टर न होने पर अस्पताल कर्मी सरकारी दवाओं की खुलेआम रोगियों से कीमत वसूलते हैं। अस्पताल कर्मियों के आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है, जिससे अस्पताल खुलने का भी कोई समय तय नहीं है। अस्पताल के चारों ओर गंदगी की भरमार है। ऐसी हालत में रोगियों को बहुआ पीएचसी या फिर जिला अस्पताल के चक्कर लगाना मजबूरी है।
ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नरायण शुक्ला ने कहा कि समस्या के निराकरण के लिए जल्द ही ब्लाक प्रमुख को पांच सूत्री ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की जाएगी। बाद में प्रदर्शन कर समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में अजय मिश्रा, राहुल राज सिंह, अमित तिवारी, बच्चा शुक्ला, सुशील त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, विकास सिंह, अरुण सिंह, शुभकांत द्विवेदी, अंकित सिंह गौतम, अंशुल राज सिंह, जयकरन निषाद, सियाराम, शमशाद कुरैशी, अतुव द्विवेदी, भानू सिंह, रजनीश सिंह मौजूद थे।