फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा के पर्यटन स्थलों को बजट संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद के पर्यटन स्थलों को बजट की संजीवनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी है। शुक्रवार को लखनऊ से उन्होंने वर्चुअल माध्यम के सहारे इन पर्यटन स्थलों पर होने वाली कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की ओर से फतेहपुर जिले को पर्यटन स्थल के लिए बजट मुहैया कराया गया है। इसमें अयोध्या कुटी के लिए 49.50 लाख रुपये, फाल्गुन गिरी के लिए 48.99 लाख रुपये, खजुहा पर्यटन स्थल के लिए 46.48 लाख, शोभन सरकार आश्रम के लिए 47.31 लाख, तेलान बाबा मंदिर, असोथर ब्लाक के बगहा सरकंडी के लिए 49.30 लाख, ओम घाट भिटौरा भृगु तपोवन सहिमापुर के लिए 376.64 लाख, श्रीश्री भगवान मग्नानंद जूदेव
परमहंस पूर्व वज्जिकाचार्य आश्रम बड़ी कुटी तिवारी सेनपुर के लिए 48.84 लाख रुपये, विकास खंड बहुआ के शाह स्थित अति प्राचीन शिवजी विराजमान मठ के लिए 205.42 लाख और विजयीपुर के त्रिलोचनपुर के सती माता मंदिर के लिए 9.16 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इन सभी कार्यों का लोकार्पण कलक्ट्रेट स्थित एनसीआई में सीडीओ सत्य प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें