फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्टर में शिकायत न देख चौंके डीआरएम

Sun, 19 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीआरएम एसके पंकज - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 रेलवे कैंटीन के रजिस्टर में एक भी शिकायत दर्ज न होने पर डीआरएम एसके पंकज चौंक पड़े। उन्होंने कहा कि दो साल में एक भी शिकायत नहीं, यह तो ताज्जुब है। इससे जाहिर होता है कि भोजनालय में शिकायत रजिस्टर के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है, या फिर शिकायत के लिए रजिस्टर दिया नहीं जाता। उन्होंने सीएमआई केके मीना को निर्देश दिया कि ग्राहकों के नजर के सामने शिकायत रजिस्टर रखा जाए, जिससे कमी महसूस होने पर वे शिकायत लिख सकें।
विज्ञापन



इलाहाबाद मंडल के डीआरएम एसके पंकज ने शुक्रवार को दोपहर में स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक, प्रतीक्षालय, टिकट घर और कैंटीन का कामकाज देखा। लंच पैकेट खुले रखे थे। अव्यवस्था पाई गई।


डीआरएम ने रेलवे के सहायक मंडल अभियंता अविनाश सोनू को कैंटीन में टूटी टाइल्स और बिजली के बोर्ड सही कराने के निर्देश दिए। भोजनालय में रखे खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए कहा गया। रेलवे बाउंड्री में रखी टीनशेड देख कर आरपीएफ प्रभारी रामबहादुर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को तत्काल हटवाएं। बता दें कि रेलवे जीएम 24 मार्च को स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। स्टेशन की व्यवस्थाएं देखने के लिए डीआरएम ने निरीक्षण किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक बीरेंद्र सिंह बिसेन, मूलचंद्र, बालराज, दिनेश कुमार, नवीन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें