उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कार्मिकाें को बिना किसी डर दहशत, दुविधा के
निष्पक्ष एवं शांतपूर्ण माहौल में मतदान कराने को कहा। साथ ही मतदाता सूची
में नाम पर ही मताधिकार कराने के निर्देश दिए।
स्पष्ट किया कि गलत मतदान
हुआ तो संबंधित की खैर नहीं है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सुबह से
ही सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्रीय भ्रमण पर निकल पड़ेंगे। इसके अलावा
उन्होंने तीन ब्लाकों के बीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेटों को हर संभव सुविधा
दिलाए जाने को भी निर्देशित किया।
इस दौरान एडीएम आलोक सिंह, एएसपी राज
कमल, एसडीएम विवेक श्रीवास्तव, डीआईओएस नंदलाल यादव समेत अन्य अधिकारी
मौजूद थे।