फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी तक चालू हो सकता है एसएनसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नवजात को जिंदगी की सांस देने के लिए बनकर तैयार एसएनसीयू-एमएनसीयू वार्ड का संचालन जल्द शुरू कराने के लिए शुक्रवार को डीएम अपूर्वा दुबे ने निरीक्षण किया। पता चला कि अभी आक्सीजन पाइन लाइन को जोड़ा नहीं जा सका है और न ही वेंटीलेटर जैसे इक्यूपमेंट ही आ सके हैं। ऐसे में संचालन मुमकिन नहीं है। इस पर डीएम ने प्रशासन स्तर पर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 17 फरवरी को इस मुद्दे को उठाया था। खबर का संज्ञान लेकर डीएम अपूर्वा दुबेेे ने कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के साथ गुरुवार को बैठक की, इसमें एसएनसीयू के बारे में जवाब तलब करते हुए निरीक्षण की बात कही थी। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर वह एसएनसीयू पहुंचीं। सीएमओ डॉ. गोपाल कुमार महेश्वरी से यूनिट संचालन कराने के बारे में बात की। सीएमएस डॉ. रेखारानी ने बताया कि उपकरण अभी आने बाकी हैं। एक बाल रोग विशेषज्ञ की भी नियुक्ति होनी है। डीएम ने शासनस्तर पर बात करने की बात ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें