बहुआ। पति से विवाद के बाद महिला ने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को उतराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि कोर्राकनक गांव के बसंतडेरा निवासी निवासी मुलायम सिंह उर्फ छोटे सिंह किसान है। वह शराब के नशे में रात को घर पहुंचा। तभी पत्नी सुलेखा देवी (42) ने शराब पीने का विरोध किया। दंपति के बीच विवाद हो गया।
विवाद के बाद पति घर के बाहर सोने चला गया। करीब रात 11 बजे बेटा स्वतंत्र सिंह कमरे में मां के पास पहुंचा। बेटे ने मां को साड़ी के फंदे से छत पर लगे हुक से लटकता देखा। बेटे ने शोर मचाया तो परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। महिला का मायका दतौली गांव में है। दो बेटे स्वतंत्र और ऊदल सिंह हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।