फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेसिक शिक्षा विभाग ने 26 कर्मचारियों को कराया त्रिपलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने ब्लाकों में लिपिक का काम करने के लिए संबद्ध 26 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट (ट्रिपल सी) का कोर्स कराया हैं।
विज्ञापन

अब ये सभी कर्मचारी लिपिकीय काम करने के लिए पात्र बन गए हैं। मंगलवार को बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने इन सभी कर्मचारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर एक साल पहले हर ब्लाक में स्नातक या इंटरमीडिएट कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले तीन-तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संबद्ध करने के आदेश दिए थे।
पात्रता के अभाव में विजयीपुर, हथगाम, भिटौरा ब्लाक में एक भी कर्मचारी नहीं मिला था। कई ब्लाकों में तीन-तीन कर्मचारी नहीं मिल पाए थे।
ऐसे में पूरे जिले में कुल 26 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही संबद्ध हो पाए थे। इन्हें शासन के निर्देश पर लिपिक पात्रता का विभागीय कंप्यूटर प्रशिक्षण ट्रिपल सी कराया गया हैं। इन सभी कर्मियों को मंगलवार को बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें