फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: देवमई के गांवों में गंदगी से फैल रहीं बीमारियां, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
फोटो-30-नाले में कूड़ा व घास जमा होने से रुका गंदा पानी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। ब्लॉक देवमई के कौड़ियां और करचलपुर गांवों में गंदगी और जाम नालियों के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गलियों में कचरा और बदबूदार पानी मच्छरों को बढ़ावा दे रहा है। इससे हर दूसरे घर में कोई न कोई बीमार है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बीमारियों पर काबू पाने के लिए लगातार कैंप लगाए हैं। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की टीम ने कौड़ियां गांव में जांच की। यहां खांसी-जुकाम और बदन दर्द के तीन, दस्त के चार और त्वचा रोग के तीन मरीज मिले। मलेरिया और डेंगू के आठ सैंपल जांचे गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से सफाई कर्मी नहीं आए हैं और न तो फॉगिंग हुई है और न ही एंटी-लार्वा का छिड़काव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मनीष शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य टीम लगातार कैंप लगाकर मरीजों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी प्रदीप यादव ने कहा कि सफाई अभियान और मच्छर नियंत्रण कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, हालांकि गांव में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

फोटो-30-नाले में कूड़ा व घास जमा होने से रुका गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें