फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 1.38 करोड़ से तैयार कराई जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
फोटो-22-भूमिपूजन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज। संवाद
विज्ञापन
धाता। नगर पंचायत कारीकान धाता में आकांक्षी योजना के तहत नए डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण शुरू हो गया है। नगर पंचायत कार्यालय के पास खाली जमीन पर शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस परियोजना पर कुल 1.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने कहा कि यह आधुनिक लाइब्रेरी क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा से जुड़े सभी डिजिटल संसाधन एक ही स्थान पर मिलेंगे। इससे उन्हें बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
डिजिटल लाइब्रेरी में ई-लर्निंग सामग्री, कंप्यूटर लैब, ऑनलाइन अध्ययन सुविधाएं और शांत अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। रेखा सरोज ने इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह युवाओं को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, सभासद, विभागीय अधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संसाधन सुलभ होंगे।

फोटो-22-भूमिपूजन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें