फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आईआईएम अहमदाबाद में प्रशिक्षण लेंगे डायट प्रवक्ता विनय

विज्ञापन
फोटो-05-विनय कुमार मिश्र, डायट प्रवक्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ता एवं सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र का चयन भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के लिए हुआ है। निदेशक एससीईआरटी लखनऊ की ओर से जारी सूची में उनका चयन किया गया है। यह प्रशिक्षण 13 से 17 जुलाई तक आईआईएम अहमदाबाद गुजरात में आयोजित होगा।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य डायट एवं एससीईआरटी के प्रवक्ताओं के नेतृत्व कौशल, शैक्षणिक प्रबंधन, नवाचार, अनुसंधान और प्रशिक्षण दक्षताओं का विकास करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शैक्षिक नेतृत्व, संस्थागत क्षमता निर्माण, प्रभावी प्रबंधन, नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आईआईएम अहमदाबाद के विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, अनुभव और नवीन अवधारणाओं का इस्तेमाल जिले में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किया जाएगा। इससे संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने के साथ शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें