फोटो-09-प्लेट फॉर्म नंबर चार का निरीक्षण करते प्रयागराज डीआरएम व अन्य। संवाद
फतेहपुर। प्रयागराज के एडीआरएम दीपक कुमार ने शनिवार दोपहर फतेहपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
स्टेशन पर अव्यवस्था देखकर एडीआरएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। अमृत भारत योजना के तहत बने प्लेटफॉर्म नंबर चार के शौचालय में गंदगी मिली। इस पर सफाई के निर्देश दिए गए। टिकट काउंटर के सामने टूटी टाइल्स की मरम्मत के निर्देश दिए गए। प्लेटफॉर्म नंबर चार के बाहर पार्किंग स्थल से गंदगी और कबाड़ हटाने को भी कहा गया।
उन्होंने टिकट काउंटर व खिड़की को व्यवस्थित करने और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। एडीआरएम ने कहा कि सभी कमियों को जल्द दूर किया जाए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। उन्होंने अधूरे कामों को पूरा कर 10 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।