फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बस के लिए किया घंटों इंतजार, फिर हो गए डग्गामार पर सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा का लाभ उठाने के लिए बस स्टॉप पर महिलाओं की भीड़ के सामने जगह कम पड़ गई। सुबह से ही बहनें राखी बांधने को भाइयों के घर निकलीं। बसें मिनटों में भर गई। हालात यह रहे कि लोगों ने चालक के गेट व खिड़कियों से घुसकर सीट के लिए जद्दोजहद की। बसों में पैर रखने की जगह तक नहीं मिली। बसों के इंतजार में घंटों महिलाओं को खड़ा रहना पड़ा। क्षेत्रीय मार्गों पर बसें न मिलने पर डग्गामार का सहारा महिलाओं ने लिया।
विज्ञापन

ज्वालागंज स्थित फतेहपुर डिपो बस स्टॉप से 134 बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर व बांदा समेत अन्य डिपो की बसें भी जनपद से दौड़ाई गई। महिलाओं की सुविधा के लिए सुबह से ही अधिकारी व कर्मचारी लगे। इसके बाद भी महिलाओं को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर बसों का संचालन तेज रहा, लेकिन महिलाओं की भीड़ के आगे ये सुविधा भी कम पड़ गई। बसों के स्टॉप पर पहुंचते ही चंद मिनटों में खचाखच भर गई। कई महिलाओं को दूसरी बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहना पड़ा। हालात को काबू पाने के लिए फतेहपुर डिपो समेत चालक, परिचालक भी सवारियों को बैठने में लगे, लेकिन ये सारी सुविधाएं कमतर साबित हुई। कई महिलाएं निराश होकर डग्गामार वाहनों से निकलीं। बिंदकी, जहानाबाद, रायबरेली समेत क्षेत्रीय मार्गों पर बसें कम पड़ गई। डग्गामारों ने भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई और जमकर कमाई की।
महिला प्रमिला देवी ने बताया कि भाइयों के साथ राखी का त्योहार मनाने के लिए खासा उत्साह है, लेकिन बसों की कमी और खचाखच भरने के कारण परेशानी हो रही है। उन्होंने बहुआ जाने के लिए अब प्राइवेट साधन का सहारा लेना पड़ेगा। युवती रिचा सिंह ने बताया कि कानपुर जाने के लिए सुबह ही निकली, लेकिन बसों की मारामारी से परेशानी हो रही है। बस स्टॉप में इतनी भीड़ है कि बसों का आना-जाना तक समझ में नहीं आ रहा है। ये व्यवस्था लचर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें