फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डायरिया ने मिचकी गांव में पसारे पैर, 20 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। ब्लॉक के मिचकी गांव में डायरिया ने पैर पसार दिया है। गांव में 20 डायरिया की चपेट में हैं। 12 मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक परिवार के सात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

मिचकी गांव में डायरिया का कहर जारी है। गांव के कई लोग प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। बीमारों में एक ही परिवार के साथ सदस्य शामिल हैं। 19 तारीख को डायरिया से पांच वर्षीय बालक की मौत हो चुकी है। डायरिया की चपेट में आने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पंचायती राज विभाग की तरफ से अभी भी साफ सफाई को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। अंबापुर स्थित एक नर्सिंग होम में एक ही परिवार के अधिकांश बीमार भर्ती हैं। शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गांव के छह बीमार पहुंचे। इन्हें भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव पहुंचकर खाना पूर्ति की। गांव में अभी भी एंटी लारवा का छिड़काव नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत है । गांव की पारुल (15), पल्लवी (12), विमलेश, रोली, रूपाली(16), साधना (40) , विकास (22), रेखा (38), रुपाली (16), नैना (8), शिवा (10), उर्मिला (60) अनलेखा (42), सपना (35), संजय (35) समेत अन्य कई डायरिया की चपेट में हैं। आंबापुर व हसवा कस्बे में झोला छाप मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें