तालाब में लापता युवक का शव मिला
फतेहपुर। चार दिन से लापता युवक का गांव के बाहर स्थित तालाब में शव उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मलवां थाना क्षेत्र के बसौनापुर गांव निवासी कैलाश (45) चार दिन पहले घर से शौच को निकला था। घर न लौटने पर परिजन तलाश में जुटे थे। शाम करीब चार बजे गांव किनारे तालाब में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि कैलाश को दौरा पड़ता था। शौच के दौरान अचानक दौरा पड़ने से तालाब में डूबा होगा।