फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धर्मेंद्र आर्ट-11 ने बड़ौदा ग्रामीण बैंक को दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
फोटो-40-सील्ड देकर सम्मानित करते आयोजन। संवाद
विज्ञापन
खागा। रानी चंद्र प्रभा डिग्री कॉलेज खेल मैदान में चल रहे विजयीपुर टीचर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 के पांचवें दिन शुक्रवार को धर्मेंद्र आर्ट-11 ने बड़ौदा ग्रामीण बैंक को शानदार प्रदर्शन के बाद मात दी।
विज्ञापन

धर्मेंद्र आर्ट-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम मिश्रा ने 35 और अनिल आधार ने 21 रन बनाए।
जवाब में उतरी बड़ौदा ग्रामीण बैंक की टीम दबाव में रही और 78 रन पर ऑल आउट हो गई। धर्मेंद्र आर्ट-11 के गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। अनिल आधार ने गेंदबाजी में तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
अनिल के ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए आयोजक निरंजन पांडे ने उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया। इस मौके पर सुजीत शुक्ला, विजय कुमार, सुभाष, अशोक सहित खेल प्रेमियों की अच्छी खासी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें