फतेहपुर। पुरानी रंजिश में रविवार की रात फायरिंग कर ढाबा संचालक और उसके परिवार को डंडे और रॉड से पीटकर घायल कर दिया गया। जान से मारने की धमकी देकर कार सवार भाग गए। पुलिस ने सोमवार को छह हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हुसैनगंज थानाक्षेत्र के फिराजपुर गांव निवासी देवकरन सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह रविवार देर शाम ढाबा में भाई उदयकरन, चचेरे भाई रितुरात और चाचा छत्रपाल के साथ बैठा था। बताया कि 30 नवंबर को नरौली गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी खुन्नस में नरौली के जितेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, रूद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, बारी गांव के अंगद सिंह, राज सिंह तीन कारों से ढाबा पहुंचे। गालीगलौज कर उस पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव में चचेरे भाई रितुराज और चाचा छत्रपाल को पीटा।
इसी दौरान राज और योगेंद्र ने तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया। बताया कि ढाबा के अंदर घुसकर जान बचाई। उसने यूपी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों को आता देखकर कार सवार भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।