फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे में उमड़ी संगत

विज्ञापन
फोटो-01-शहीदी दिवस पर शरबत वितरित करते सिख समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में बृहस्पतिवार को सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष गुरमत समागम, गुरबाणी कीर्तन और कथा-विचार का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संगत ने शामिल होकर गुरु साहिब को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

समागम में प्रमुख सिख विद्वान ज्ञानी प्रीतम सिंह ने गुरु अर्जन देव के महान जीवन, उनकी अद्वितीय शहादत और सिख इतिहास में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव की शहादत विश्व इतिहास में बेमिसाल है। तपती तवी पर बैठकर और उबलते पानी की यातनाएं सहते हुए भी उन्होंने तेरा किया मीठा लागै के सिद्धांत पर चलते हुए मानवता को धैर्य, समर्पण और ईश्वर की रजा में रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने श्री आदि ग्रंथ साहिब का संपादन कर मानवता को आध्यात्मिक ज्ञान का अमूल्य खजाना दिया। साथ ही श्री हरिमंदिर साहिब की स्थापना के माध्यम से समाज में व्याप्त जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान नरिंदर सिंह रिक्की और चरनजीत सिंह की अगुआई में संपन्न हुआ। इस दौरान जतिंदर पाल सिंह, परमजीत सिंह राजू, मनजीत सिंह, परविंदर सिंह सोनी, वरिंदर सिंह, सेवा भारती से हिमांशु श्रीवास्तव और खुशी मौजूद रहे।

फोटो-01-शहीदी दिवस पर शरबत वितरित करते सिख समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें