फोटो-39-अमन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद
अमौली। क्षेत्र के मंगलपुर टकौली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में जहानाबाद ने घनश्यामपुर को और दूसरे मुकाबले में उत्तम क्रिकेट क्लब ने खैराबाद को पराजित किया।
पहले मुकाबले में घनश्यामपुर के कप्तान अर्पित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 89 रन बनाए। सुजीत ने 13 गेंदों पर 33 रन की शानदार पारी खेली। वहीं हर्षित, प्रियांशु, मून और प्रिंस खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।
जवाब में जहानाबाद की टीम ने नौ ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लेने वाले निजाम अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में खैराबाद के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 87 रन ही बना सकी। अनूप ने सर्वाधिक 29 रन का योगदान दिया, जबकि सत्यम, निखिल और विशाल बिना खाता खोले आउट हो गए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तम क्रिकेट क्लब की टीम ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। ओपनर अमन ने नाबाद 40 रन की शानदार पारी खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस दौरान कमेंट्रेटर श्यामजी गोस्वामी, पंकज, संचित, अंश, रैना, राजू और सुमित मौजूद रहे।
फोटो-39-अमन को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद