फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डिप्टी सीएम आज मेरा गांव, मेरा तीर्थ कार्यक्रम में होंगे शामिल

विज्ञापन
फोटो-08-थवईश्वर धाम में हेलीपैड तैयार करते मजदूर। संवाद - फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।
विज्ञापन
फतेहपुर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को जनपद के दौरे पर रहेंगे। वह सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बहुआ का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे हिम्मतपुर स्थित नागेश्वर धाम आश्रम में आयोजित मेरा गांव, मेरा तीर्थ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर थवईश्वर धाम में बने हेलीपैड पर उतरेगा। इसके पश्चात वह कार्यक्रम का लोकार्पण करेंगे और जिले की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वात रंजन मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। (संवाद)

फोटो-08-थवईश्वर धाम में हेलीपैड तैयार करते मजदूर। संवाद- फोटो : शहर के बेलीगंज स्थित एक दुकान में रविवार को लैपटॉप पर बजट देखते युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें